Congress: कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की कार्यसमिति की नव सत्याग्रह की बैठक आज होने वाली है। इस दो दिवसीय बैठक में कांग्रेस बीजेपी (भाजपा ) को कई सारी मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार करने वाली है। इसमें प्रमुख तौर पर आंबेडकर मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरने की रणनीति शामिल है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने टिप्पणी थी, जिसके लिए देश की सियासत में बहुत गर्माहट बढ़ गई थी।

कर्नाटक
फाइल फोटो: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

एक दिन पहले के सी वेणुगोपाल ने दी थी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने 24 दिसंबर को कहा था कि कर्नाटक के बेलगावी में होने जा रही बैठक में डॉ. आंबेडकर के अपमान का मुद्दा जोर-शोर से उठेगा। कर्नाटक का वही बेलगावी में 100 साल पहले कांग्रेस के ऐतिहासिक सत्र हुआ था। इस सम्मेलन में ही महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। उस सम्मेलन की याद में हम 26-27 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक करने जा रहे हैं। हमने इसे नव सत्याग्रह बैठक का नाम दिया है।

आंबेडकर मुद्दे पर कर्नाटक में आवाज तेज करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीआर आंबेडकर के अपमान के खिलाफ आंबेडकर सम्मान सप्ताह मना रही है। वही इस मुद्दे का एक ही समाधान है कि गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाए और उन्हें अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे को बेलगावी में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा और भविष्य में इसे आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

कर्नाटक
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा 

वही वेणुगोपाल ने कहा था कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक उसी स्थान पर होगी जहां महात्मा गांधी ने कांग्रेस की अध्यक्षता संभाली थी। इसमें कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों के साथ ही स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित सदस्य और संसदीय दल के पदाधिकारी, पूर्व CM समेत 200 नेता शामिल होंगे। बैठक 26 दिसंबर को महात्मा गांधी नगर में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। वहीं 27 दिसंबर को जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली निकाली जाएगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *