संसद के इस चालू बजट सत्र में आज यानी शुक्रवार को सरकार वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को पास करा सकती है. इसको लेकर भाजपा ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी लोकसभा में थ्री लाइन व्हिप जारी कर सभी सांसदों को आज सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है.

वही कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनको आशंका है कि, सरकार बजट पर अब आगे चर्चा न कराकर गिलोटीन के रास्ते इसे पास करा सकती है. कांग्रेस पार्टी का मानना है कि सरकार चर्चा से भाग रही है.

वहीं, भाजपा ने भी सभी लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. वही सभी सांसदों को बजट पारित होने के लिए लोकसभा में उपस्थित रहने को कहा गया है.

क्या है गिलोटिनिंग

दरअसल, गिलोटिन एक संसदीय रणनीति का हिस्सा है. वही इसका इस्तेमाल किसी भी विधेयक को बिना किसी चर्चा के पारित करने के लिए किया जाता है. दरअसल, जब सरकार किसी भी विधेयक को जल्दी से जल्दी पारित करना चाहती है तब इसका इस्तेमाल किया जाता है. वही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था.

संसद
फाइल फोटो: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

संसद में आज पेस हो सकता है गिलोटिन

बता दें कि सरकार की ओर से पेश किए गए इस बजट को लेकर पूरा विपक्ष लगातार हमलावर है. वही सत्र का हर दिन हंगामेदार रहा है. ऐसे में यह आशंका है कि सरकार गिलोटिन के जरिए बजट को पास कराने की तैयारी में है. वहीं, विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *