PM Modi MP Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश (MP ) के दौरे पर हैं. आज प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का शुभारंभ करेंगे. 24 और 25 फरवरी को भोपाल में इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच सजने जा रहा है. वही सुबह 10 बजे से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी. यह समिट मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर पूरा फोकस होगा.

वही राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होने वाली समिट में प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी देश-विदेश से आए निवेशकों, उद्योगपतियों, प्रवासी भारतीयों और स्टार्ट-अप्स को संबोधित करेंगे. समिट के लिए 25 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं और 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भोपाल आ रहे हैं.

देश के दिग्गज उद्योगपति करेंगे शिरकत

वही आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एमडी नादिर गोदरेज,अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी, रसना प्राइवेट लिमिटेड के समूह अध्यक्ष पिरुज खंबाटा, भारत फोर्ज लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी बाबा एन कल्याणी, सन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के ग्लोबल हेड ऑफ ऑपरेशंस राहुल अवस्थी और एसीसी लिमिटेड के सीईओ नीरज अखौरी जैसे दिग्गज इस समिट में शामिल होंगे.

17 नई नीतियों को लॉन्च करेंगे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी मोहन सरकार की 17 नई नीतियों को लॉन्च करेंगे. ये नीतियां हैं- मध्यप्रदेश उ‌द्योग नीति 2025, मध्य प्रदेश MSME नीति, मध्य प्रदेश एक्सपोर्ट्स प्रमोशन नीति 2025, मध्य प्रदेश लोजिस्टिक्स नीति, मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति, मध्य प्रदेश एनीमेशन, VR, गेमिंग कॉमिक्स और विस्तारित, रियलिटी (एवीजीसीएक्सआर) नीति 2025, मध्य प्रदेश के जीसीसी (GCC) नीति 2025, मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति 2025, मध्य प्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति 2025, मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025, मध्य प्रदेश पर्यटन नीति 2025, मध्य प्रदेश पम्प हाइड्रो स्टोरेज नीति, मध्य प्रदेश सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन 2025, मध्य प्रदेश विमानन नीति, मध्य प्रदेश नवकरणीय ऊर्जा नीति, मध्य प्रदेश स्वास्थ निवेश प्रोत्साहन नीति, मध्य प्रदेश एकीकृत टाउनशिप नीति.

पीएम ने किया बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास

वही एक दिन पहले रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी छतरपुर में थे. वहां प्रधानमंत्री ने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस कैंसर इंस्टीट्यूट को बनाने की योजना का मतलब है कि अब यहां बागेश्वर धाम में आपको भजन, भोजन और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलेगा.

पीएम
फाइल फोटो: पीएम नरेंद्र मोदी
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *