दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 में काली मंदिर के पास एक खुले नाले में गिरने से मजदूर की मौत हो गई. मंगलवार (10 जनवरी) को दोपहर 2.36 PM पर बेगमपुर पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल मिली. इसमें आशंका जताई गई कि नाले में गिरने के बाद एक युवक गायब हो गया है. मौके पर पहुंचकर दिल्ली पुलिस, डीडीए और दमकल विभाग की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इसके बाद रविवार (10 फरवरी) को युवक की लाश मिली. शव को आंबेडकर अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया गया. मृतक की पहचान बिरजू के रूप में हुई है जो बिहार का रहने वाला था. बिरजू की उम्र 27 साल थी.

राजधानी दिल्ली में प्रशासन की लापरवाही से चार दिन में 2 मौत

प्रशासन की लापरवाही से दिल्ली में 4 दिन में 2 मौत की खबर सामने आ चुकी हैं. पुलिस के मुताबिक दो दोस्त बुधान दास और बिरजू कुमार राय सोमवार (9 फरवरी) की रात करीब 7:30 बजे अपनी झुग्गी लौट रहे थे. शराब के नशे में होने के कारण बिरजू अपना संतुलन खो बैठा और खुले नाले में गिर गया. दुसरे दोस्त ने रात में किसी को सूचित नहीं किया, क्योंकि वह नशे में था और दोपहर में होश में आते ही सुचना दी.

दिल्ली
रोहिणी इलाके के खुले नाले में आज फिर एक मौत

नशे में था मजदूर- दिल्ली पुलिस

पुलिस के मुताबिक, दो लोग थे. दोनों मजदूर हैं. दोनों ने सोमवार (9 फरवरी) को दिन में पार्टी की थी. दोनों नशे में थे और पैदल चल रहा थे. कल रात 9 बजे नाले के पास से गुजरने के दौरान मृतक उसमें गिर गया. ये सीवर DDA का है और इसका ढक्कन खुला हुआ था. लापरवाही के चलते अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है.

इस हादसे ने बीते 6 फरवरी की घटना को और ताजा कर दिया. 6 फरवरी को दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के खुले गड्ढे में गिरने से कमल नाम के युवक की मौत हो गई थी.

द्वारका कोर्ट ने इस मामले में कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता को अग्रिम जमानत दे दी. द्वारका कोर्ट ने 18 फरवरी तक हिमांशु गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है. दिल्ली पुलिस ने हिमांशु गुप्ता को 9 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था. लेकिन बीमारी का हवाला देकर हिमांशु गुप्ता पेश नहीं हुए. जनकपुरी हादसे में कॉन्ट्रैक्टर हिमांशु गुप्ता कल सुबह 10 बजे संबंधित थाने में होगे पेश होंगे और जांच में शामिल होंगे.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *