भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ और आईपीएल (IPL) में धूम मचाने वाले रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से एक बड़ा तोहफा मिला है. वही खेल जगत में उनके इस उपलब्धियों के लिए उन्हें खेल कोटा से बेसिक शिक्षक अधिकारी बनाने का यह फैसला लिया गया है.

रिंकू सिंह को उनके खेल क्षेत्र में इंटरनेशनल पदक जीतने पर यह नियुक्ति मिल रही है. उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उनका सीधा चयन विशेष नियमावली 2022 के तहत की जा रही है.

वही,क्रिकेटर रिंकू सिंह को सभी जरूरी दस्तावेजों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा गया है. वही दस्तावेजों की पुष्टि और सत्यापन के बाद ही, रिंकू सिंह का प्रोविजनल अपॉइंटमेंट की जाएगी.

सिंह

वही,रिंकू सिंह की उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अंतर्गत अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति की जाएगी. वही यह नियुक्ति शासन के 16 मई, 2025 के आदेश के अनुसार किया जा रहा है.

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रिंकू सिंह ने 8 जून को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से शादी की है. वही उनकी पत्नी मछलीशहर से मौजूदा सांसद हैं.

2023 में सुर्खियों में आए थे रिंकू सिंह

रिंकू 2023 में सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने आईपीएल (IPL) में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर अकेले दम पर ही मैच जीता दिया था.

रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस (GT) के गेंदबाज़ यश दयाल के गेंदबाजी पर ये कारनाम करके दिखाया था. वही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन की ज़रूरत थी और रिंकू ने 5 छक्के लगातार मारकर 3 विकेट रहते ही जीत दिला दी थी.

क्रिकेटर रिंकू उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक साधारण परिवार से आते हैं. वही उनके पिता एक गैस एजेंसी के तहत एलपीजी सिलेंडर के वितरण का काम किया करते थे. शुरुआत में रिंकू ने भी अपने पिता का इस काम में खूब हाथ बटाया. हालांकि, बाद में अपनी मेहनत के बलबूते अंतरराष्ट्रीय स्तर खेल में अपना नाम कमाया.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *