जमुई/गिद्धौर। मामूली विवाद कब हिंसक रूप ले ले, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गिद्धौर थाना क्षेत्र में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया गया।

गाय बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद, चाकू से किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत स्थित साह टोला की है। घायल युवक की पहचान समुद्र साह के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घर के पास गाय बांधने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया।

गर्दन के नीचे चाकू से वार, बेहोश होकर गिर पड़े रोशन

घायल रोशन कुमार ने बताया कि गाय बांधने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुरेंद्र साह के पुत्र रूपेश कुमार ने उनकी गर्दन के नीचे चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

गिद्धौर
गिद्धौर के साह टोला में गाय बांधने को लेकर विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला।

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रूपेश कुमार की मां को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

गाय बांधने जैसे मामूली विवाद में चाकू से हमला किए जाने की इस घटना ने एक बार फिर आपसी विवादों के हिंसक रूप लेने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के सभी पहलुओं और हमले के पीछे की वजह की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट: आरोपी पर लगे आरोपों की पुलिस जांच जारी है।

Written & Edit by : Chandan Patel

AVN NEWS | ख़बर वही, जो है सही
www.avnnews.in

यह भी पढ़ें: देश ओर राज्यों बिहार जमुई और आसपास की स्थानीय खबरों के लिए AVN News पर जुड़े रहें।

जमुई में पहली बार काशी की तर्ज पर गंगा आरती, 10 हजार श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; दीपों से जगमगाया किऊल नदी का तट

बिहार में अधिकारियों पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, 15 अफसर निलंबित; मुंगेर के दो CO और आरा सदर के BDO भी शामिल

जमुई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार लिप्टस के पेड़ से टकराकर पलटी, बीटेक इंजीनियर की मौत; 4 दोस्त घायल

बंधौरा गांव में 50 वर्षों से चली आ रही काली पूजा का भव्य आयोजन, मंत्री दामोदर रावत ने किया पूजा और मेले का उद्घाटन

राहुल गांधी की PM मोदी को फिर खुली बहस की चुनौती, CRPF जवानों को टैग कर पूछा- देशद्रोही कौन और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा?

जमुई में दीपावली की रात खूनी वारदात: पुरानी रंजिश में 55 वर्षीय शंकर यादव की भाला और धारदार हथियार से हत्या, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

मध्य प्रदेश में दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा कहर, भीषण आग में 12 लोगों की दर्दनाक मौत; छह बच्चे-बुजुर्ग समेत उजड़े दो परिवार

दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: जहरीली हवा की चादर में लिपटी राजधानी, कई इलाकों में AQI 441 तक पहुंचा

बस्तर के जंगलों में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- नक्सलवाद पर जीत के बाद यह पहली दिवाली, हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा

छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने झाझा पहुंचे DM-SP, घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जमुई: सेवा गांव में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, बहू पर सास के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप

झाझा में मंत्री दामोदर रावत का अभद्र वीडियो वायरल करने और रंगदारी मांगने के आरोप में नितीश यादव गिरफ्तार

गिद्धौर में दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी रणनीति

देशभक्ति की आड़ में जनता के जरूरी मुद्दे क्यों गायब हो रहे हैं? सरकार से रोजगार, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सवाल कब पूछे जाएंगे?

धनतेरस क्यों मनाया जाता है? जानिए कब हुई थी शुरुआत, क्या है इतिहास, भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व

जमुई में अब छतों से बनेगी बिजली! पीएम सूर्य घर योजना को लेकर डीडीसी सख्त, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का मिलेगा लाभ

सत्ता आपकी, सरकार आपकी, फिर भी खतरे में देश? जनता पूछ रही है सीधे सवाल!

छात्रों के भविष्य को लेकर CM विजय का बड़ा संदेश: बोले- भ्रष्टाचार और नशे से दूर रहें, पढ़ाई पर दें ध्यान; मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका बड़ा भाई बनकर आया हूं

लछुआड़ के महना गांव में घर के अंदर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव, एक सप्ताह से अधिक समय तक किसी को नहीं लगी भनक

जमुई: रंगदारी और जानलेवा हमले के मामले में कारू पासवान गिरफ्तार, टेम्पू चालक से मारपीट कर लूटे थे 5 हजार रुपये

दिल्ली पुलिस में बड़ा एक्शन: ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर 150 पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली में किस नेता ने क्या कहा देखें वीडियो 

जमुई: गिद्धौर में घर के बाहर खड़ा टेम्पू चोरी, रात 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने उड़ाया; थाने में आवेदन

गिद्धौर नगर पंचायत गठन पर विवाद गहराया, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने उठाए नियमों पर सवाल

जमुई: चंद्रमंडीह पुलिस का एक्शन, शराब के नशे में हंगामा करने वाले 5 गिरफ्तार; 3 फरार वारंटी भी दबोचे गए

 

गिद्धौर
ख़बर वही, जो है सही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *