By-election 2025 : पंजाब के साथ ही गुजरात, पश्चिम बंगाल और केरल की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. वही उपचुनाव वाली सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. वही पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के साथ ही पश्चिम बंगाल की कालीगंज, केरल की नीलाम्बुर और गुजरात की दो विधानसभा सीटों- कादी और विसावदर के लिए वोटिंग शुरू हो गई है.

विसावदर विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है.

– लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने अपना वोट डाल दिया है.

– चार राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है.

पंजाब क्यों हो रहा ये उपचुनाव, कौन उम्मीदवार

पंजाब की लुधियाना वेस्टसीट आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन से रिक्त हुई है. इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने उद्योगपति और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है. उपचुनाव के पहले से ही सीएम भगवंत मान ने अरोड़ा को मंत्री बनाने का ऐलान कर रखा है. भाजपा नेजीवन गुप्ता और कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार बनाया गया है.

शिरोमणि अकाली दल के परुपकार सिंह घुम्मन भी उप चुनाव में चुनावी चुनौती पेश कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन से रिक्त हुई थी. गुजरात की कादी सीट करसनभाई पंजाभाई सोलंकी के निधन, तो विसावदर सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक भयानी भूपेंद्रभाई गंदूभाई के इस्तीफे से रिक्त हुई थी.

विसावदर सीट महत्वपूर्ण क्यों

गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट का मिजाज हमेशा सूबे की सत्ता के खिलाफ ही रहा है. गुजरात चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार को जीत मिली थी. विधायक के पाला बदलने, इस्तीफे के कारण रिक्त हुई इस सीट पर भाजपा ने उपचुनाव में इतिहास बदलने की कोशिश के तहत पूरी ताकत झोंक दी है.

सीएम भूपेंद्र पटेल खुद भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में आए थे. गृह मंत्री हर्ष संघवी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल तक प्रचार के लिए कैंप कर चुके हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया के प्रचार में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे.

पंजाब
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *