केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग स्टाफ की वैकेंसी के लिए CTET पास की योग्यता मांगी जाती है. सीटीईटी 2023 परीक्षा खत्म हो चुकी है अब परीक्षार्थियों को आंसर-की जारी होने का इंतजार है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन CBSE Board की तरफ से हाल ही में सीटीईटी परीक्षा आयोजित की गई है. इस परीक्षा के लिए आंसर-की और रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. वहीं, बिहार में STET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हो चुकी है. परीक्षार्थियों को स्टेट टीईटी और सीटीईटी परीक्षा को लेकर अकसर कंफ्यूजन होता है. TET और CTET में क्या अंतर है आइए विस्तार से जानते हैं.

सबसे पहले आप को बता दें कि सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर अपनी नजरे बनाए रखें. इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की कभी भी जारी हो सकती है. आंसर-की जारी होने के बाद ऑब्जेक्शन का भी मौका मिलेगा.

TET और CTET में क्या अंतर होता है

क्या है CTET परीक्षा: – सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है. यह सेंट्रल लेवल के स्कूलों में टीचर भर्ती के लिए क्वालीफाइंग  एग्जाम है. इस एग्जाम को पास करने के वाले नवोदय विद्यालय (NVS), सेन्ट्रल स्कूल यानी केंद्रीय विद्यालय और एकलव्य स्कूल जैसे स्कूलों में टीचर बन सकते हैं. सराकरी टीचर बनने के लिए डिग्री और डिप्लोमा के बाद पहला एंट्रेंस CTET होता है.

क्या होता है TET Exam:- सीटीईटी की तरह ही टीईटी भी एक क्वालीफाइंग एग्जाम है. फर्क सिर्फ इतना है कि यह स्टेट लेवल की परीक्षा है. बिहार में होने वाली परीक्षा को बिहार STET कहते हैं. इसी तरफ यूपी में होने वाली परीक्षा UPTET कहलाती है. मध्य प्रदेश में MPTET परीक्षा आयोजित की जाती है. राज्य स्तर के सरकारी स्कूलों में टीचर के पोस्ट के लिए यह परीक्षा पास करना बेहद अनिवार्य होता है.

कितनी योग्यता होनी चाहिए: सीटेट परीक्षा में लेवल 1 यानी कक्षा एक से 5वीं तक शिक्षक बनने के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं, लेवल 2 यानी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए 50 फीसदी अंकों से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं. बिहार एसटीईटी में लेवल 1 के लिए ग्रेजुएशन और लेवल 2 के लिए मास्टर्स की योग्यता मांगी गई थी.

CTET और TET में किसकी डिमांड ज्यादा होती है?

वैसे तो यह दोनों परीक्षाएं टीचर भर्ती के लिए आयोजित की जाती हैं, लेकिन अगर डिमांड की बात करें तो CTET में ज्यादा बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होते हैं. स्टेट टीईटी परीक्षा की बात करें तो इसका दायरा सीमित है. अगर कोई उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा पास करता है, तो वह केवल उत्तर प्रदेश के स्कूलों के लिए आवेदन कर सकता है. अगर बिहार।  STET परीक्षा पास करते है तो आप बिहार तक सीमित रहते है . अगर आप संबंधित परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *