देश की राजधानी को छोड़कर पूरे देश में मानसून पहुंच गया है। दिल्ली में बुधवार तक दस्तक देने की उम्मीद है। मानसून के प्रभाव से पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। वही गुजरात के सूरत शहर में सोमवार से मंगलवार की सुबह तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है और पूरा शहर एक दरिया में बदल गया है। वही देश के मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भाग में अगले सात दिनों के दौरान और उत्तर-पश्चिम में बुधवार से भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। अलग-अलग राज्यों के लिए यलो से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि मंगलवार को मानसून ने दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दस्तक दे दी है। वहीं, उत्तर अरब सागर के शेष भागों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ और हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों को भी मानसून ने कवर कर लिया है। मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवारा से होकर गुजर रही है। अगले 36 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

वही,देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मानसून तो पहले ही पहुंच गया है और इसके प्रभाव से इन सभी भागों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। वही मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात क्षेत्र और कोंकण में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई है। वही सबसे बुरा हाल सूरत शहर में बना है। शहर की और आने आने वाले दो राजमार्गों पर पानी भर गया है। वही निचले इलाकों में चार से पांच सोसाइटी भी जलमग्न हो गई हैं। वही जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। वही मौसम विभाग के अनुसार 27 जून तक पूरे गुजरात में गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताया गया है।

राजस्थान में भी बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में भी मानसून सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक 180 मिमी बारिश बारां जिले के मांगरोल में दर्ज की गई है। वही कई इलाकों में तो बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वही निचले इलाकों में तो पानी भर गया है। वही मौसम विभाग ने 25 से 27 जून के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश की भी चेतावनी दी है। 27 जून से पूर्वी राजस्थान में भी बारिश में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में 30 जून तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही पश्चिमी यूपी में 25 और 27 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है। वही इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में 36 घंटों में पहुंचेगा मानसून, अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 36 घंटे में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। साथ ही इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद जताई है। इस दौराान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के आसार के चलते वहां की प्रशासन ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और मौसम की जानकारी लगातार प्राप्त करते रहने की भी अपील की है।

दिल्ली

इन राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी

आईएमडी ने बताया कि देश के करीब 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। इनके अलावा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और ओडिशा व दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक भी शामिल है। 30 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना भी जताई है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *