गृहमंत्री अमित शाह काशी में मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में भाजपा शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इससे पहले उत्तराखंड मेजबान था और वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई थी। तब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। बैठक में वहां के सीएम की जगह राज्य के गृहमंत्री शामिल हुए थे।

शाह सोमवार की शाम काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने स्वागत किया। यहां से वह सीधे कालभैरव के दर्शन के लिए गए। रास्ते में 13 जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका हर हर महादेव के उद्घोष, शंखध्वनि के साथ स्वागत किया। सीएम योगी ने ताज होटल में सभी अतिथियों को रात्रि भोज दिया। इसमें शाह के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मप्र के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव मौजूद रहे।

गृहमंत्री
गृहमंत्री के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मप्र के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सामाजिक विकास, पर्यावरण, कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर होगी बात

मंगलवार की सुबह 11 बजे से नदेसर स्थित ताज होटल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। वही बैठक में सामाजिक विकास, परिवहन सीमा विवाद, कानून व्यवस्था, पर्यावरण और अल्पसंख्यकों से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा होगी।

बैठक में उन मुद्दों पर भी चर्चा होगी जो बिना केंद्र की सहायता के मुद्दे राज्य सुलझा नहीं सकते हैं। इसमें राज्य की संपत्ति, पानी विवाद या सीमा विवाद से जुड़े मामले भी हो सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक विकास, पर्यावरण, कानून व्यवस्था समेत कई अन्य मुद्दों पर भी बात की जाएगी।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *