Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोमवार को जारी की थी. इससे पहले चर्चा थी कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन दोनों दलों के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन सकी.

आम आदमी पार्टी (AAP) को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी छठवीं लिस्ट जारी की है. पार्टी ने अब तक कुल 89 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. वही आम आदमी पार्टी ने बुधवार को चौथी और पांचवीं लिस्ट जारी की थी और रात में छठी लिस्ट भी सामने आ गई. चौथी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों, पांचवीं लिस्ट में 9 उम्मीदवारों और छठी लिलस्ट में 19 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया गया है.

19 उम्मीदवारों में कौन से नाम शामिल?

वही आम आदमी पार्टी ने छठवीं लिस्ट में कालका विधानसभा सीट से ओपी गुज्जर, पंचकूला से प्रेम गर्ग, अंबाला शहर से केतन शर्मा, मुलाना से गुरतेज सिंह शाहबाद से आशा पठानिया, पेहोवा से गेहल सिंह संधु, गुहला से राकेश खानपुर, पानीपत सिटी से रितु अरोरा और जिंद से वजीर सिंह को सियासी मैदान में उतारा है.

हरियाणा चुनाव के पहली लिस्ट में थे 20 उम्मीदवार

हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोमवार को जारी की थी. वही इससे पहले चर्चा थी कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन दोनों ही दलों के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन सकी.

आप को बता दें कि हरियाणा चुनाव के लिए नामांकन भरने आखिरी दिन आज ही यानी 12 सितंबर है. वही 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है.

कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि पंजाब में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में आम चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक सीट दी थी, जिस पर उसे हार का सामना करना पड़ा था. वही साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में, AAP ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी.

हरियाणा चुनाव

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *