Jamui /Gidhaur : जमुई में बालू के अवैध कारोबार को रोकने गए एक पुलिस अधिकारी जिनका नाम पंकज कुमार बताया जा रहा है उन्हे बालू माफियाओं ने घेरकर पीटा है। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए है।

वही,बताया जा रहा है की गिद्धौर थाना को सूचना मिली की गिद्धौर के सीमावर्ती क्षेत्र गुगुलडीह इलाके में बालू का अवैध खनन धडल्ले से चल रहा है। जिसके बाद अवर निरीक्षक पंकज कुमार अपने दलबल के साथ वहा पहुंचे। जहां बालू माफियाओं ने इन सभी को घेर लिया और जमकर इनकी पिटाई कर दी है। जिससे एसआई पंकज कुमार को नाक पर चोट लगी है। साथ ही तीन अन्य सिपाही भी घायल हो गए है। वही घटनास्थल पर इस घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई हेतु अतिरिक्त बल के साथ की गई छापामारी में कुल 3 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।

जमुई जिले में ऐसी कई सारी घटनाए घटित हो चुकी

वही घटनास्थल से एक ट्रैक्टर एवं एक बाइक को जब्त किया गया है। जमुई जिले में ऐसी कई सारी घटनाए घटित हो चुकी है। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते है की बालू माफियाओं का मनोबल कितना ऊंचा है की अपने इस अवैध कारोबार में आम लोग हो या खास लोग हो ये किसी पर भी हमला करने में कोई भी गुरेज नहीं करते। अब देखना यह दिलचस्प होगा की इस घटना के बाद जमुई पुलिस द्वारा क्या कारवाई की जाती है। फिलहाल कुछ लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

जमुई

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *