Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के छत्रसाल नगर इलाके में एक आदिवासी बच्चे के साथ हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. वही यहां आपसी झगड़े के बाद कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़के को पकड़ लिया. और वही उन लोगों ने पहले उसे निर्वस्त्र किया, फिर उससे अपने जूते चटवाए. इसके बाद बेल्ट से बर्बरतापूर्वक उसकी पिटाई कर दी. वही इस दौरान उसके चेहरे पर भी लात मारे गए. वही इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

सिविल लाइन के थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया है कि “यह घटना मंगलवार को छतरपुर शहर के छत्रसाल नगर इलाके में हुई है. वहां पर 17 वर्षीय पीड़ित 11वीं कक्षा का छात्र है. यह दशहरा के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान उसकी कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी. इसके बाद ही ये घटना हुई है. वही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वही आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (अश्लील कृत्य) और 115 (2) (किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है.”

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में पुरानी रंजिश में युवक को पीटा

मध्य प्रदेश के छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया है कि ये वारदात पुरानी रंजिश की वजह से हुई है. वही इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं को भी जोड़ा गया है. वही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. ओर बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गाने बजाए जाने को लेकर खूब बवाल हुआ था, जिसके बाद से इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
आप को बताते चलें कि इस महीने के पहले सप्ताह में छतरपुर जिले में ही चोरी के संदेह में तीन नाबालिगों को रस्सी से बांधकर पीटने और परेड कराने का मामले भी सामने आया था. वही इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. वही यह घटना छतरपुर शहर के हरपालपुर कस्बे में हुई थी. वही इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (अश्लील कृत्य), 115 (2) (चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 3 (5) (एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) और 127 (2) (गलत तरीके से बंधक बनाना) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था.

मध्य

वही बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़कों के साथ हैवानियत जेबकतरे और चोर होने के संदेह में की गई थी. ओर वही तीनों नाबालिगों को छतरपुर जिले के हरपालपुर कस्बे के पुरानी गल्ला मंडी इलाके में बांधकर घुमाया गया था. वही हरपालपुर के थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया है कि नाबालिगों के साथ दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद से पुलिस ने घटना की जांच शुरू की थी. ओर इसके बाद धर्मेंद्र राजपूत की शिकायत पर ही तीनों नाबालिगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *