हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज यानी बुधवार रात 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 17 विधायकों और आठ मंत्रियों को दोबारा से टिकट दी गई है। पार्टी ने आठ महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल की जगह कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को एक बार फिर से टिकट

बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को एक बार फिर से अंबाला छावनी सीट से ही चुनावी मैदान में उतारा है। बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया गया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में तोशाम से किरण चौधरी ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी। पार्टी ने तीन वर्तमान और एक पूर्व मंत्री की टिकट काट दी है। रानियां से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला की जगह शीशपाल कंबोज को प्रत्याशी बनाया गया है।

बवानीखेड़ा से राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि की जगह कपूर वाल्मीकि को टिकट मिला है। सोहना से खेल मंत्री संजय सिंह की जगह तेजपाल तंवर और पिहोवा से पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की जगह कमलजीत सिंह अजराना को टिकट दिया गया है। तीन दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा को कालका से उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली से टिकट दिया गया है।

रतिया विधानसभा सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव में सिरसा से उनका टिकट काट दिया गया था। जजपा से आए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को टोहाना और रामकुमार गौतम को सफीदों से टिकट दिया गया है। वही पहली सूची में एक मात्र खिलाड़ी का नाम शामिल है। महम से दीपक हुड्डा प्रत्याशी बनाया गया हैं।

हिसार से टिकट की दावेदारी जता रहे जिंदल परिवार को भी झटका दिया गया है। यहां से मौजूदा विधायक और सैनी सरकार में मंत्री कमल गुप्ता को फिर से टिकट मिला है। राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार को पार्टी ने एक बार फिर से इसराना से प्रत्याशी बनाया गया है।

हरियाणा

हरियाणा

हरियाणा

हरियाणा

हरियाणा

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *