गिद्धौर। सावन की पवित्र बेला में गिद्धौर का ऐतिहासिक बाबा गरभू मंदिर बुधवार देर शाम आस्था और भक्ति के रंग में रंग गया। पतसंडा पंचायत स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम परिसर में अवस्थित बाबा गरभू मंदिर में सावन माह के तीसरे बुधवार को सलौनी पूजा विधि-विधान और नेम-निष्ठा के साथ संपन्न हुई।

पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और देर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।

तीन सौ साल पुरानी है बाबा गरभू पूजा की परंपरा

स्थानीय लोगों के अनुसार बाबा गरभू की पूजा की परंपरा करीब तीन सौ वर्ष पुरानी है। बताया जाता है कि गिद्धौर राज रियासत के समय बाबा गरभू के पिंड का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से सावन माह में बाबा गरभू के पिंड पर विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा लगातार चली आ रही है।

इसी पुरानी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सलौनी पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में पतसंडा पंचायत के अलावा गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

सुख-शांति और समृद्धि के लिए मांगी मन्नत

बाबा गरभू के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें भी बाबा गरभू के समक्ष रखीं।

मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा गरभू को दूध, खीर और विभिन्न पकवानों का भोग अर्पित किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सलौनी पूजा को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा गरभू के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

गरभू
फोटो कैप्शन: पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इन पंडितों ने संपन्न कराई पूजा

सलौनी पूजा को विद्वान पंडित प्रभाकर पांडेय उर्फ दिपू पांडेय के साथ शंभू यादव, मनोज यादव, अरुण कुमार और अरविंद यादव ने विधि-विधान से संपन्न कराया। वहीं पूजा की व्यवस्था और प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार, शंकर यादव, रामदेव यादव, नीतीश यादव, वासुदेव यादव, अरविंद कुमार, विनोद यादव, विजय यादव और दशरथ यादव ने संभाली।

Written & Edit by : Chandan Patel

Reported by: Vikki Kumar 

गरभू
ख़बर वही, जो है सही

ये भी पढ़ें…Gen Alpha आंदोलन: अब स्कूल के बच्चे भी सड़कों पर, शिक्षा के हक के लिए सरकार से सवाल

ये भी पढ़ें…जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार अवैध हथियार और 33 कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक भी निरुद्ध

ये भी पढ़ें…गिद्धौर पुलिस ने तारडीह में की कुर्की-जब्ती, बरहट कांड के फरार अभियुक्त के घर पहुंची पुलिस

ये भी पढ़ें…पतसंडा में गूंजा हर-हर महादेव, शिव चर्चा में धर्म और अध्यात्म का संदेश

ये भी पढ़ें…जनगणना 2027 में जाति, धर्म और माता-पिता की जानकारी पर कांग्रेस के सवाल, जयराम रमेश ने उठाया बड़ा मुद्दा

ये भी पढ़ें….गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ये भी पढ़ें..गिद्धौर के अलखपुरा गांव में खेत पटवन के विवाद में महिला की पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें….कुमरडीह में शराब तस्करी पर गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब बरामद

ये भी पढ़ें…भिंड में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

ये भी पढ़ें…गिद्धौर के केतरु नवादा में मां बिहुला विषहरी की पूजा शुरू, आस्था में डूबे सैकड़ों श्रद्धालु

ये भी पढ़ें….सावन की तीसरी सोमवारी पर गिद्धौर हुआ शिवमय, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ये भी पढ़ें…लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना: छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल; बैरिकेडिंग टूटने से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें…गिद्धौर-मौरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं; पांच लोग गंभीर

ये भी पढ़ें….गिद्धौर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

ये भी पढ़ें.…झाझा में CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा, पुलिस छावनी में तब्दील शहर; पटेल की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

ये भी पढ़ें…खैरा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: गुम हुए 6 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी खुशी

ये भी पढ़ें…80वां स्वतंत्रता दिवस: क्या भारत की आज़ादी अब भी अधूरी है? शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर बड़ा सवाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *