जमुई। अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमुई पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एसटीएफ के सहयोग से पुलिस टीम ने अम्बा और विक्रमपुर सिमरिया गांव में छापेमारी कर चार अवैध हथियार और 33 कारतूस बरामद किए। कार्रवाई के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध (Unlawful Detention of a child) किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान विक्रमपुर सिमरिया गांव में अलग-अलग घरों की तलाशी ली गई, जहां से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

अलग-अलग घरों में पुलिस की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को अवैध हथियार रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एसटीएफ के सहयोग से पुलिस टीम ने अम्बा और विक्रमपुर सिमरिया गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार अवैध हथियार और कुल 33 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने हथियारों की बरामदगी के बाद मामले में शामिल युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

तीन युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

पुलिस कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के अम्बा गांव निवासी सदानंद रावत के पुत्र राजा बाबू उर्फ राजा कुमार उर्फ प्रदीप, विक्रमपुर सिमरिया गांव निवासी पप्पू पासवान के पुत्र सुमन कुमार और कृष्ण साव के पुत्र बंदन कुमार के रूप में बताई गई है।

इसके अलावा एक विधि विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।

प्रेस वार्ता में पुलिस ने दी कार्रवाई की जानकारी

मामले की जानकारी बुधवार शाम करीब 5:30 बजे टाउन थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने पुलिस कार्रवाई और बरामदगी की जानकारी मीडिया को दी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद किए गए अवैध हथियार और कारतूस कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अवैध
प्रेस वार्ता में पुलिस एसडीपीओ अभिषेक कुमार कार्रवाई की जानकारी देते हुए 

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी

जमुई पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध पर नियंत्रण और अवैध हथियारों की तस्करी व उसके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Written & Edit by : Chandan Patel

Reported by: Vikki Kumar 

अवैध
ख़बर वही, जो है सही

ये भी पढ़ें…गिद्धौर पुलिस ने तारडीह में की कुर्की-जब्ती, बरहट कांड के फरार अभियुक्त के घर पहुंची पुलिस

ये भी पढ़ें…पतसंडा में गूंजा हर-हर महादेव, शिव चर्चा में धर्म और अध्यात्म का संदेश

ये भी पढ़ें…जनगणना 2027 में जाति, धर्म और माता-पिता की जानकारी पर कांग्रेस के सवाल, जयराम रमेश ने उठाया बड़ा मुद्दा

ये भी पढ़ें….गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ये भी पढ़ें..गिद्धौर के अलखपुरा गांव में खेत पटवन के विवाद में महिला की पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें….कुमरडीह में शराब तस्करी पर गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब बरामद

ये भी पढ़ें…भिंड में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

ये भी पढ़ें…गिद्धौर के केतरु नवादा में मां बिहुला विषहरी की पूजा शुरू, आस्था में डूबे सैकड़ों श्रद्धालु

ये भी पढ़ें….सावन की तीसरी सोमवारी पर गिद्धौर हुआ शिवमय, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ये भी पढ़ें…लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना: छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल; बैरिकेडिंग टूटने से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें…गिद्धौर-मौरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं; पांच लोग गंभीर

ये भी पढ़ें….गिद्धौर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

ये भी पढ़ें.…झाझा में CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा, पुलिस छावनी में तब्दील शहर; पटेल की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

ये भी पढ़ें…खैरा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: गुम हुए 6 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी खुशी

ये भी पढ़ें…80वां स्वतंत्रता दिवस: क्या भारत की आज़ादी अब भी अधूरी है? शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर बड़ा सवाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *