जमुई/गिद्धौर। नहर से खेत में पानी पहुंचाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। यह घटना के बाद परिजन घायल महिला को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने आवश्यक जांच के बाद महिला का इलाज किया।
खेत पटवन को लेकर हुआ विवाद
घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के अखजरा गांव की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान विनोद यादव की पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है। संजू देवी ने आरोप लगाया कि वह नहर के पानी से अपने खेत की पटवन कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने पहले अपने खेत में पानी देने की बात कही।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान जयंती यादव, सचिन कुमार, मीना देवी समेत अन्य लोगों ने उनके साथ एक दम से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गईं।
परिजन ने अस्पताल में कराया भर्ती
मारपीट में घायल संजू देवी को परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सदर अस्पताल जमुई लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की आवश्यक जांच कर उपचार शुरू किया।
पुलिस को दी गई घटना की जानकारी
घायल महिला के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर लिखित आवेदन देकर आरोपित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस कार्रवाई पर टिकी नजर
फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर घटना की जांच किए जाने के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
नोट: यह खबर घायल महिला और उसके परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
Written & Edit by : Chandan Patel
Reported by: Vikki Kumar

ये भी पढ़ें….कुमरडीह में शराब तस्करी पर गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब बरामद
ये भी पढ़ें…भिंड में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल
ये भी पढ़ें…गिद्धौर-मौरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं; पांच लोग गंभीर
आज़ादी के 80 साल: क्या हम सही मायने में आज़ाद हैं?..
ये भी पढ़ें…झाझा CHC में देर रात मंत्री का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा
ये भी पढ़ें…गिद्धौर पुलिस को देख भागी शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, 198 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
