गिद्धौर। संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को गिद्धौर में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अनोखा संगम देखने को मिला। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के तत्वावधान में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और स्कूली बच्चों ने भाग लेकर संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

प्रखंड मुख्यालय से शुरू हुई यात्रा

कलश यात्रा की शुरुआत गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय से हुई। हाथों में कलश, बैनर और पोस्टर लिए श्रद्धालु उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा गिद्धौर बाजार के लॉर्ड मिंटो टॉवर चौक से गुजरते हुए बाजार के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास के भजनों और ‘जय गुरु रविदास’ के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे बाजार में लोगों की भीड़ और श्रद्धालुओं के उत्साह से माहौल आध्यात्मिक नजर आया।

संत रविदास
श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिद्धौर में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को लोगों तक पहुंचाना रहा। संत रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और कर्म की महत्ता पर जोर दिया था। उनके विचार आज भी समाज को एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं।

समता और भाईचारे का दिया संदेश

मौके पर प्रखंड कल्याण सह प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी नीलेश कुमार ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समता, भाईचारा और कर्म का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को संत रविदास के जीवन पदचिह्नों पर चलने तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं में दिखा खासा उत्साह

कलश यात्रा में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान संत रविदास के जयकारों से गिद्धौर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

संत रविदास की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, समानता और समरसता का भी मजबूत संदेश दिया।

Written & Edit by : Chandan Patel

Reported by: Vikki Kumar 

संत रविदास
ख़बर वही, जो है सही

ये भी पढ़ें…बाबा गरभू मंदिर में गूंजे जयकारे, विधि-विधान से संपन्न हुई सलौनी पूजा

ये भी पढ़ें…Gen Alpha आंदोलन: अब स्कूल के बच्चे भी सड़कों पर, शिक्षा के हक के लिए सरकार से सवाल

ये भी पढ़ें…जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार अवैध हथियार और 33 कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक भी निरुद्ध

ये भी पढ़ें…गिद्धौर पुलिस ने तारडीह में की कुर्की-जब्ती, बरहट कांड के फरार अभियुक्त के घर पहुंची पुलिस

ये भी पढ़ें…पतसंडा में गूंजा हर-हर महादेव, शिव चर्चा में धर्म और अध्यात्म का संदेश

ये भी पढ़ें…जनगणना 2027 में जाति, धर्म और माता-पिता की जानकारी पर कांग्रेस के सवाल, जयराम रमेश ने उठाया बड़ा मुद्दा

ये भी पढ़ें….गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ये भी पढ़ें..गिद्धौर के अलखपुरा गांव में खेत पटवन के विवाद में महिला की पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें….कुमरडीह में शराब तस्करी पर गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर महुआ शराब बरामद

ये भी पढ़ें…भिंड में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

ये भी पढ़ें…गिद्धौर के केतरु नवादा में मां बिहुला विषहरी की पूजा शुरू, आस्था में डूबे सैकड़ों श्रद्धालु

ये भी पढ़ें….सावन की तीसरी सोमवारी पर गिद्धौर हुआ शिवमय, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ये भी पढ़ें…लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना: छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल; बैरिकेडिंग टूटने से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें…गिद्धौर-मौरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक आमने-सामने टकराईं; पांच लोग गंभीर

ये भी पढ़ें….गिद्धौर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

ये भी पढ़ें.…झाझा में CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले कड़ी सुरक्षा, पुलिस छावनी में तब्दील शहर; पटेल की आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण

ये भी पढ़ें…खैरा पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: गुम हुए 6 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी खुशी

ये भी पढ़ें…80वां स्वतंत्रता दिवस: क्या भारत की आज़ादी अब भी अधूरी है? शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर बड़ा सवाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *