PM to visit Bihar : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए बिहार के जमुई का दौरा करेंगे। यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत है। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण करेंगे। वह आदिवासी समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत निर्मित 11,000 आवासों के गृह प्रवेश में भी भाग लेंगे। वह जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम-जनमन के तहत शुरू की गई 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMU) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के तहत अतिरिक्त 30 एमएमयू का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा

प्रधानमंत्री जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और आजीविका सृजन का समर्थन करने के लिए 300 वन धन विकास केंद्रों (वीडीवीके) और आदिवासी छात्रों को समर्पित लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत वाले 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और जबलपुर में दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों और श्रीनगर, जम्मू, कश्मीर और गंगटोक, सिक्किम में भी दो जनजातीय अनुसंधान संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे, ताकि आदिवासी समुदायों के समृद्ध इतिहास और विरासत का दस्तावेजीकरण और संरक्षण भी किया जा सके।

प्रधानमंत्री
फाइल फोटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री जनजातीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 500 किलोमीटर नई सड़कों और पीएम जनमन के तहत सामुदायिक केंद्रों के रूप में कार्य करने वाले 100 बहुउद्देश्यीय केंद्रों (एमपीसी) की आधारशिला भी रखेंगे। वे 1,110 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 25 अतिरिक्त एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे, जो कि आदिवासी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी देंगे, जिनमें पीएम जनमन के तहत लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत के 25,000 नए आवास और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के तहत 1960 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 1.16 लाख आवास भी शामिल हैं; पीएम जनमन के तहत 66 छात्रावास और डीएजेजीयूए (DAZGUA) के तहत 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 304 छात्रावास; पीएम जनमन के तहत 50 नए बहुउद्देश्यीय केंद्र, 55 मोबाइल मेडिकल यूनिट और 65 आंगनवाड़ी केंद्र; सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए 6 सक्षमता केंद्र और डीएजेजीयूए (DAZGUA) के तहत आश्रम स्कूलों, छात्रावासों, सरकारी आवासीय स्कूलों के उन्नयन के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत की 330 परियोजनाएं भी शामिल हैं।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVNNews पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *