Jamui News | Sono News | Bihar News | जमुई: जिले के सोनो प्रखंड में चरकापत्थर से डुमरजोरा, टपकी होते हुए चरैया तक जाने वाली लगभग चार किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का पता ही नहीं चल पाता, जिससे हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।

सड़क पर बने गहरे गड्ढे, हर दिन हादसे का खतरा

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन अक्सर बिगड़ जाता है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिसके कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई राहगीर गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

चरकापत्थर
चरकापत्थर-डुमरजोरा-टपकी-चरैया सड़क बदहाल

हजारों लोगों की लाइफलाइन है यह सड़क

चरकापत्थर से डुमरजोरा, टपकी और चरैया तक जाने वाली यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूली छात्र-छात्राएं, मरीज, किसान, व्यापारी और अन्य लोग आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाली के कारण सभी को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने कई बार की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय ग्रामीण एडमिन मुर्मू, सूरज कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया। इस गंभीर समस्या को समाचार माध्यमों के जरिए भी प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

चरकापत्थर-डुमरजोरा-टपकी-चरैया सड़क पर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग

  • चरकापत्थर-डुमरजोरा-टपकी-चरैया सड़क की तत्काल मरम्मत।
  • सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।
  • बरसात के मौसम को देखते हुए आपातकालीन आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
  • भविष्य में सड़क के स्थायी निर्माण की योजना बनाई जाए।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े..दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: किसान घाट पर मेगा रैली आज, कई रास्तों पर रहेगा असर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ये खबर भी पढ़े…गिद्धौर CHC की लापरवाही ने फिर उठाए सवाल: बज्रपात से घायल महिला तड़पती रही, अस्पताल में न डॉक्टर मिले, न नर्स, न एंबुलेंस

ये खबर भी पढ़े..RBI Plastic Notes News: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट? जानिए कब होंगे लॉन्च, कहां छपते हैं नोट और कैसे पहुंचते हैं आपके हाथ तक

ये खबर भी पढ़े..सोनम वांगचुक केस: दिल्ली हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, पत्नी ने निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग; जंतर-मंतर से संसद मार्च पर बढ़ा सियासी घमासान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *