गिद्धौर (जमुई): गिद्धौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गिद्धौर दुर्गा मंदिर के सामने स्थित पुल के समीप मौरा गांव की ओर से आ रहा एक टेंपो दूसरे टेंपो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक टेंपो सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी

मच गई। टेंपो में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता और उपचार के लिए गिद्धौर अस्पताल पहुंचाया

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और उपचार के लिए गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। और गभीर रूप से घायलों को जमुई सदर अस्पताल रैफर किया गया है।

हादसे में घायल हुए ये लोग

सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • सुलेखा देवी, निवासी मौरा
  • गौरी माझी, निवासी गरमजरू
  • आकाश कुमार, निवासी मौरा
  • बचीया देवी, निवासी मौरा
  • टिकल सिंह, निवासी मौरा
  • नरेश झा, निवासी मौरा
  • रुबी देवी, निवासी मौरा
गिद्धौर
सभी घायलों का दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी।

टक्कर के कारणों की जांच जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों टेंपो के बीच अचानक टक्कर हुई, जिसके बाद एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के आसपास अक्सर वाहनों की तेज रफ्तार और संकरी सड़क के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। गिद्धौर थाना को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल और मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Jamui News: खैरा में तेज रफ्तार बालू लदे हाइवा ने छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पढ़े पूरी ख़बर

Written by : Chandan Patel.

Reported by: Bikki Kumar 

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *