देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। इस मौके पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

और वहीं, राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख में हैं। उन्होंने पैंगोंग त्सो झील के किनारे पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाए और श्रद्धांजलि दी। राहुल ने एक पोस्ट में कहा- पापा, आपके निशान मेरा रास्ता हैं। आप को बता दें, कांग्रेस राजीव का जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।

पिता को याद कर भावुक हुए राहुल गांधी 

इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *