एशिया कप 2023 का आयोजन इस साल पाकिस्तान और श्रीलंका में चल रहा है। पहले यह टूर्नामेंट पूरा पाकिस्तान में खेला जाना था, लेकिन टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर देने के बाद एसीसी (ACC) ने श्रीलंका को भी नए वेन्यू के तौर पर जोड़ लिया था। आपको बता दें कि एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान और नौ मुकाबले श्रीलंका में खेले जा रहे है, लेकिन श्रीलंका में होने वाले मैचों में भारी बारिश एक बड़ी परेशानी के रूप में सामने आई है। जिसके कारण भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को भी रद्द करना पड़ा था।

एसीसी का बढ़ा फैसला

एशिया कप के बचे मैचों पर भी बरसात का खतरा मंडरा रहा है। आपको बता दें कि श्रीलंका में जिन वेन्यू पर मैच खेले जा रहे हैं वहां पर काफी ज्यादा बरसात हो रही है। इस कारण एसीसी (The Asian Cricket Council) एक बड़ा फैसला ले सकती है। जिसके तहत एशिया कप के वेन्यू में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि सुपर 4 और फाइनल मैच के वेन्यू को भी बदला जा सकता है। श्रीलंका में सुपर 4 सभी मैच और फाइनल कोलंबो में खेले जाने हैं। वहीं Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार कोलंबो में आने वाले दिनों में भारी बरसात होने की आशंका है। जिसके कारण सुपर 4 और फाइनल मुकाबलों के रिजल्ट आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि इन मैचों को कोलंबो से दांबुला या पल्लेकेले में शिफ्ट किया जा सकता है।

रद्द हो सकता है भारत बनाम नेपाल का मैच

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले अनुमान लगाया गया था कि बरसात काफी खलल डाल सकती है और ऐसा ही कुछ देखने को मिला और अंत में मैच को रद भी कर दिया गया था। नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच में पहले भी Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार बारिश की आशंका 88% है। वहीं तापमान कम से कम 19 डिग्री और ज्यादा से ज्यादा 27 डिग्री रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा ही कुछ भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले अनुमान लगाया गया था। जोकि मैच वाले दिन सही भी साबित हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत बनाम नेपाल का मैच भी रद्द हो सकता है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *