Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपना अपना ज़ोर लगा रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज सिमडेगा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी जल-जंगल और जमीन छीनने का आरोप लगाया है। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि, आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। वहीं एक तरफ- इंडिया गठबंधन, दूसरी तरफ- भाजपा (BJP) और आरएसएस (RSS ) है। जहां इंडिया गठबंधन के लोग संविधान की रक्षा कर रहे हैं, वहीं भाजपा-आरएसएस संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है- नेता विपक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। इसमें बिरसा मुंडा जी, अंबेडकर जी, फुले जी और महात्मा गांधी जी की सोच है। और ये संविधान देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों की रक्षा करता है। इसलिए इंडिया गठबंधन चाहती है कि देश को संविधान के माध्यम से चलाया जाए।

भाजपा (BJP ) आपका जल-जंगल और जमीन छीनना चाहती है

अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम आपको “आदिवासी” कहते हैं, लेकिन बीजेपी (भाजपा) आपको “वनवासी” कहती है। अंग्रेज भी आपको वनवासी ही कहते थे, तब बिरसा मुंडा जी आपके जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़े थे। आज हम भी आपके हक के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा आपका जल-जंगल-जमीन छीनना चाहती है, इसलिए वह आपको वनवासी कहती है। आदिवासी का मतलब होता है- देश का पहला मालिक। वहीं वनवासी का मतलब है कि देश में आपका कोई भी अधिकार नहीं है। लेकिन आप आदिवासी हैं और देश पर सबसे पहला अधिकार आपका है।

आज लड़ाई संविधान को बचाने की है- झारखंड में बोले नेता विपक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा, संविधान में आपको “वनवासी” शब्द कहीं नहीं मिलेगा। जिन्होंने संविधान बनाया, उन्होंने भी वनवासी के बजाए “आदिवासी” शब्द का प्रयोग किया। क्योंकि वे कहना चाहते थे कि जल, जंगल, जमीन के असली मालिक आदिवासी ही हैं। बिरसा मुंडा जी भी इसी जल, जंगल, जमीन के लिए लड़े थे। आज लड़ाई संविधान को बचाने की है। वहीं एक तरफ वो लोग हैं, जो आपको आदिवासी कहते हैं, आपका सम्मान करते हैं। ओर दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो आपको वनवासी कहते हैं और जो भी आपका है, वो आप से छीनना चाहते हैं।

झारखंड
नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *