दिल्ली

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में लोग बेहद ही खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ-साथ आंखों में जलन महसूस हो रही है। वही दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के करीब दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई (AQI) 351, पंजाबी बाग 351, मुंडका में 376, बवाना में 358, आईटीओ 328, अशोक विहार 353, जहांगीरपुरी 371, रोहिणी 365, नजफगढ़ 340, आरकेपुरम 366, सोनिया विहार 365, द्वारका सेक्टर 8 में 339 दर्ज किया गया है।

वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद ही प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के मुताबिक कल यानी शनिवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली आ रही है। और इस दौरान हवा की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही है। वही आज यानी रविवार को भी हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान जताया गया है। ओर इस दौरान हवा 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, सोमवार और मंगलवार को भी हवाएं दक्षिण से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से ऐसे ही चलेंगी।

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में स्मॉग के साथ छाएगा आज हल्का कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना जताई है। वही शाम व रात में थोड़ा स्मॉग-धुंध की भी संभावना जताई जा रही है। ओर इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की उम्मीद है । वही राजधानी दिल्ली में सुबह व शाम को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर, दोपहर में गर्मी परेशान कर रही है। वही शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *