Weather Update : दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बिजली गिरने से यूपी में पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बन गया हैं। वही दो लोगों की जान भी चली गई है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 19 राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब से लेकर बंगाल तक झमाझम बरसेंगे बरखा

उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश,पंजाब, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़,बिहार, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 3 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही दिल्ली, मध्य प्रदेश, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। वही, भारी बारिश के कारण अहमदाबाद में सड़क धंस गई है।

एक से दो दिन में पूरे दक्षिण पश्चिम से देश में पहुंच जाएगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पंजाब, पश्चिम राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसने उत्तर प्रदेश, जम्मू और हिमाचल प्रदेश के सभी’ भागों को कवर कर लिया है। अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी राजस्थान,पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के शेष भागों में पहुंचते ही मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून रविवार को पूरे प्रदेश में पहुंच गया है। वही मौसम वैज्ञानिकों ने इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि जून के अंतिम दिन पूरे प्रदेश में सुबह साढ़े आठ बजे तक 63.3 मिमी बरसात रिकाॅर्ड हुई है। वहीं जून माह में पूरे प्रदेश में 45.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

दक्षिण

इन इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी

गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सहारनपुर, लखीमपुरखीरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर व आसपास के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया गया है।

केदारनाथ में हिमस्खलन यानी बर्फबारी उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रविवार तड़के भीषण हिमस्खलन से लोगों की सांसें थम गईं हैं। केदारनाथ मंदिर के पीछे पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर गिरने लगा और इससे बर्फीला तूफान भी आ गया। हिमस्खलन केदारनाथ घाटी के ऊपरी छोर पर बर्फ से ढकी मेरु-सुमेरु पर्वत शृंखला के नीचे, चोराबाड़ी ग्लेशियर में गांधी सरोवर के ऊपरी क्षेत्र में हुआ है। इसके वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ का विशाल पहाड़ नीचे फिसल रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी नंदनसिंह राजवार ने बताया है कि धूप के कारण बर्फ दरकने की आशंका है। पूरा इलाका फिलहाल सुरक्षित है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *