बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन काफी अहम है। राज्य विधानमंडल का बजट सत्र आज से औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण से होगी। नीतीश कुमार सरकार के नए कार्यकाल का सबसे अहम सत्र माना जा रहा है, क्योंकि इसी में सरकार अपने इरादे और प्राथमिकताएं साफ करेगी।

राज्यपाल का अभिभाषण, दोनों सदनों के सदस्य रहेंगे मौजूद

आज सुबह 11:30 बजे सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस मौके पर विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के नए कार्यकाल का सबसे अहम विधायी सत्र शुरू हो जाएगा, जिस पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हैं।

आर्थिक सर्वे और बजट का पूरा शेड्यूल

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही हर दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

3 फरवरी को आएगा नीतीश सरकार का पहला पूर्ण बजट

3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। यह नीतीश कुमार सरकार के नए कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा, इसलिए इससे जनता को कई उम्मीदें हैं।

बहस, चर्चा और जोर दार हंगामे के आसार

5 फरवरी: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
6 फरवरी: बजट के आय-व्यय पर बहस
9 फरवरी: 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट
10 फरवरी: अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान
11 फरवरी: अनुपूरक बजट पर सरकार का जवाब

वही,इस सत्र में जोरदार हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। नीट छात्रा मौत मामला और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेर सकता है।और जनता इससे रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था पर ठोस फैसलों की उम्मीद कर रही है

बिहार
नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा तेजस्वी यादव

अनुदान मांगें और विधायी कामकाज

12–13 फरवरी: 2026-27 की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान
16–20 फरवरी: अनुदान मांगों की आगे की प्रक्रिया
23 फरवरी: विनियोग विधेयक पेश होगा
24–26 फरवरी: राजकीय विधेयकों पर विचार
27 फरवरी: गैर-सरकारी संकल्पों के साथ सत्र का समापन
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, प्रशासन अलर्ट मोड में
बजट सत्र के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विधानसभा परिसर में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पूरे परिसर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी निगरानी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 8 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात यातायात प्रबंधन को लेकर भी विशेष इंतजाम

बिहार विधानसभा में कुल मिलाकर…

बिहार विधानसभा का यह बजट सत्र सरकार की नीतियों, बजट प्राथमिकताओं और विपक्ष के तेवरों का असली इम्तिहान होगा। आने वाले दिनों में सदन के अंदर और बाहर राजनीतिक सरगर्मी तेज रहने की पूरी संभावना है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *