AVN News Sports Desk;IPL 2024 MI Vs RR Match Score Update: संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में धूम मचा दी है. इस टीम ने सोमवार (1 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धमाके दार अंदाज में जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को उसके घर में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है.

संजू सैमसन की कप्तानी में हैट्रिक लगाकर  राजस्थान पॉइंट्स टेबल में टॉप

यह इस सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार है.वही राजस्थान रॉयल्स ने जीत की हैट्रिक लगाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस एक भी मैच नहीं जीती है, जबकि राजस्थान रॉयल्स कोई भी मैच नहीं हारी.

फिर रियान पराग ने खेली राजस्थान रॉयल्स के लिए धाकड़ पारी

मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 126 रनों का छोटा टारगेट सेट किया था. इसे राजस्थान टीम ने 4 विकेट गंवाकर 15.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया. टीम के लिए रियान पराग ने सबसे ज्यादा 39 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली. जबकि मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने 3 और क्वेना मफाका ने 1 विकेट लिया.

संजू सैमसन
रियान पराग

राजस्थान की पारी का स्कोरकार्ड :- (127/4, 15.3 ओवर)

खिलाड़ी रन        रन         गेंदबाज                विकेट पतन
यशस्वी जायसवाल 10     मफाका                   1-10
संजू सैमसन         12      मधवाल                   2-42
जोस बटलर 13    13        मधवाल                 3-48
रविचंद्रन अश्विन     16       मधवाल                  4-88

ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने मुंबई की टीम को समेटा

मगर राजस्थान के लिए इस मुकाबले में असली हीरो तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल रहे हैं. दोनों ने 3-3 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की टीम को 125 रनों पर रोक दिया था. मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही थी. टीम ने महज 20 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे, इसमें तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 3 और नांद्रे बर्गर ने 1 विकेट हासिल किया था.

इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने 34 और तिलक वर्मा ने 32 रन बनाकर पारी को कुछ हद तक संभाला. वही आखिर में टिम डेविड ने 17 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को 9 विकेट के नुकसान पर किसी तरह 125 रनों तक पहुंचाया. ट्रेंट बोल्ट के बाद युजवेंद्र चहल ने कमान संभाली औऱ 3 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था. नांद्रे बर्गर ने 2 और आवेश खान ने 1 विकेट हासिल किया .

https://twitter.com/i/status/1774852525566415222

मैच में ये हो है राजस्थान रॉयल्स-मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह और क्वेना मफाका.

इम्पैक्ट सब: डेवॉल्ड ब्रेविस, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, नेहल वढेरा और शम्स मुलानी.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट सब: रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियन, कुलदीप सेन, शुभम दुबे और आबिद मुश्ताक.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *