भारतीय

India wins Bronze Medal Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. वही पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है. बता दें कि 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में भी भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था. पिछले 52 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय हॉकी टीम ने लगातार 2 ओलंपिक खेलों में मेडल जीता है. स्पेन के खिलाफ मैच की बात करें तो भारत के लिए दोनों ही गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए है. और उन्होंने 2 बार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया है.

1972 के बाद ऐसा पहली बार हुआ

1972 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत की हॉकी टीम ने लगातार 2 ओलंपिक मेडल जीते हैं. टोक्यो ओलंपिक्स और पेरिस ओलंपिक्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच डाला है. बता दें कि 1950, 1960 और 1970 के दशक में भी भारतीय हॉकी टीम पर दबदबा हुआ करता था.

दरअसल भारतीय हॉकी टीम ने लगातार मेडल जीतने की शुरुआत भी 1948 के ओलंपिक खेलों से की थी. जब 1948 के बाद टीम इंडिया ने हॉकी में 1972 तक कोई ना कोई मेडल जरूर जीता था. यानी कि भारतीय हॉकी टीम के नाम लगातार 7 ओलंपिक खेलों में हॉकी मेडल जीतने का भी रिकॉर्ड है. 1948 से 1972 के बीच भारतीय हॉकी ने 3 गोल्ड, 3 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल जीता था.

भारतीय टीम का हॉकी में 13वां मेडल

ओलंपिक खेलों की बात करें तो भारत को सबसे ज्यादा सफलता हॉकी खेल में ही मिली है. 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने अपना कुल 13वां ओलंपिक मेडल जीता है. और वही इसके बाद शूटिंग आती है, जिसमें भारत को 7 ओलंपिक मेडल मिले हैं. और वहीं भारत के सबसे ज्यादा ओलंपिक गोल्ड मेडल भी हॉकी में ही आए हैं. वही टीम इंडिया ने इस खेल में आज तक कुल 8 बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है.

भारतीय
भारतीय हॉकी टीम मैडल जितने के बाद

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से पहले रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *