एशिया कप 2023 : भारतीय टीम ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है।

मैच खत्म होते वक्त बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले, टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

बात फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड को भी सुधारा है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था। टीम इंडिया ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर हराया था।

फाइनल के सुपर स्टार

मोहम्मद सिराज : 6 विकेट चटकाए मोहम्मद सिराज ने पहले ही स्पेल में शानदार और धारदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी शुरुआती 16 गेंदों में श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी था।


हार्दिक पंड्या : 3 विकेट लिए मोहम्मद सिराज के बाद हार्दिक पंड्या ने श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर सिमेटने मैं अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी 3 बल्लेबाजो का विकेट हासिल किए।

शुभमन गिल-ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी

51 रनो के छोटे से टारगेट को चेज करने के लिए भारतीय कप्तान ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किए। उन्होंने अपनी जगह ईशान किशन को ओपनिंग करने भेजा। दोनों ने टीम को तेज शुरुआत की।

और वही रविवार यानी 17 सितंबर की तारीख क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गई है. इस दिन भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक एशिया कप फाइनल मैच खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर 8वीं बार खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर अपनी एशिया में बादशाहत कायम की.

प्लेयर ऑफ द सीरीज  कुलदीप यादव को चुना गया.

 

प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *