एशिया कप का फाइनल : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही । श्री लंका टीम ने 11.3 ओवर में 7 विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस और दुनिथ वेल्लालागे क्रीज पर हैं।

मोहम्मद सिराज नाम का तूफ़ान ले उड़ी श्री लंका को और उन्होंनो 6 विकेट झटक लिया हैं। उन्होंने चरिथ असालंका, सदीरा समरविक्रमा, पथुम निसांका और दसुन शनाका को आउट किया।

आधे घंटे देरी से शुरू हुआ फाइनल मैच

फाइनल शुरू होने में बारिश के कारण देरी हुई। फाइनल 3 बजे की जगह 3 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ। टॉस होने के तुरंत बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो बाद में तेज हो गई।

एक-एक बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें फाइनल मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव किए गए हैं। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने चोटिल महीश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंथ को प्लेइंग इलेवन मैं शामिल किया है, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के कारण बाहर हुए अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथ, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।

 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *