AVN News Desk New Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस जारी किया गया है. इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी को याद रखना चाहिए कि जब सरकार बदलेगी, तो उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने लोकतंत्र का चीरहरण किया है.

राहुल गांधी ने एक पोस्ट में कहा है कि ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की. ये मेरी गारंटी है.

आप को बता दें कि भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर “मोदी की गारंटी” अभियान चला रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने चुनावी वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को उजागर करती है. पूर्व कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिछले वीडियो को टैग करते हुए अपने पोस्ट के साथ हैशटैग #बीजेपीटैक्सटेररिज्म का इस्तेमाल भी किया है.
उधर, कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि पार्टी ने पिछले वर्षों के टैक्स रिटर्न में विसंगतियों के लिए 1,800 करोड़ रुपये जमा करने के लिए इनकम टैक्स विभाग से एक नया नोटिस मिला है. वही नोटिस को ‘गंभीर’ बताते हुए कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर ‘टैक्स टेररिज्म’ का आरोप भी लगाया है.

राहुल गांधी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अजय माकन

कांग्रेस वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. वही कांग्रेस पार्टी ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इस नोटिस के खिलाफ वीकेंड यानी सप्ताह के अंत में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का भी फैसला किया है. इस साल फरवरी में कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि कथित तौर पर आयकर में चूक के कारण पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए थे. अब पार्टी को कथित अतिदेय टैक्स में 130 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस भी जारी किया गया था.

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि उसे आयकर विभाग से नए नोटिस मिले हैं, जिसमें उसे 1,823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया है, और आरोप लगाया है कि बीजेपी आयकर कानूनों का “गंभीर उल्लंघन” कर रही है, जिसके लिए अधिकारियों को चाहिए कि वह भाजपा से 4,600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की मांग करें.

कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि इनकम टैक्स ने नोटिस भेजकर कांग्रेस पार्टी को 1,823.08 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने को कहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर इनकम टैक्स विभाग आंख मूंदकर बैठा है. इनकम टैक्स विभाग को क्या सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दिखाई दे रही है, हमारी पार्टी को सिर्फ प्रताड़ित किया जा रहा है.

फ्रीज अकाउंट्स खुलवाने सुप्रीम कोर्ट जा सकती है कांग्रेस पार्टी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 200 करोड़ का जुर्माना लगाने और उसके अकाउंट्स फ्रीज करने के बाद कांग्रेस पहले से ही पैसों की कमी से जूझ रही है। हाईकोर्ट से कोई राहत न मिलने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। इनकम टैक्स ने 2018-19 के लिए टैक्स असेसमेंट को कांग्रेस के खातों से करीब 135 करोड़ की रिकवरी की थी।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *