AVN News, IPL 2024, KKR vs RR Match LIVE Score: आईपीएल (IPL) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जा रहा है. वही यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. केकेआर ने एक विकेट के  नुकसान के 21 रन बना लिया है।

वही दोनों ही टीमों कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की जंग है. जो भी टीम जीतेगी, वो टॉप पर काबिज होजाएगी. फिलहाल अभी संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले पोजिशन पर काबिज है.

वही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं. वही पिछले मैच में उसने पंजाब किंग्स (PBKS) को उसी के घर में 3 विकेट से हराया था. वही दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR ) ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक जंग

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें जब भी आमने-सामने आई हैं, तब फैन्स को रोमांचक मैच ही देखने को मिली है. वही दोनों ही टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं. इसमें KKR ने 14 मुकाबले जीते हैं, वहीं 13 मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा भी रहा है. वही इससे पहले दोनों ही टीम जब आख‍िरी बार एक-दूसरे से भ‍िड़ी थीं तो राजस्थान रॉयल्स ने मैच को जीता था.

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स Vs राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड

कुल मैच: 28
केकेआर ने जीते: 14
राजस्थान  जीते: 13
बेनतीजा: 1

आईपीएल

मैच में ये है राजस्थान रॉयल्स-कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन और युजवेंद्र चहल.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *