CAG Report in Delhi Assembly Session: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की नई सरकार बनने के बाद से दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र का दूसरा दिन आज (मंगलवार, 25 फरवरी) है. दिल्ली विधानसभा में आज कैग (CAG) रिपोर्ट पेश होनी है. वही इस रिपोर्ट से दिल्ली विधानसभा सत्र में हंगामे के आसार हैं. दरअसल, सीएजी रिपोर्ट में ‘6 फ्लैग स्टाफ रोड’ पर स्थित मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में गंभीर अनियमतताओं का मुद्दा उठाया गया है. यह वही बंगला है, जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगते आए हैं.

वही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बंगले को और बड़ा करने के लिए नियमों का उल्लंघन हुआ है. इतना ही नहीं, कैंप ऑफिस और स्टाफ ब्लॉक को भी आवास में ही शामिल कर लिया गया है.

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की थी कैग रिपोर्ट पेश करने की घोषणा

गौरतलब है कि बीजेपी यह आरोप लगाती रहती है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कैग रिपोर्ट को सामने नहीं आने दिया था. बीजेपी ने यह भी दावा किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान बीजेपी लगातार सीएजी रिपोर्ट जारी करने की मांग कर रही थी, लेकिन इसे छुपाने के लिए जानबूझ कर ऑडिट में देरी की बात कही जा रही थी.

इसके लिए बीजेपी ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था. ऐसे में नई सरकार बनते ही सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया था कि विधानसभा के पहले सत्र में ही कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी.

दिल्ली
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

‘शीशमहल’ पर उठे सवाल’

बीजेपी दिल्ली के सीएम आवास को ‘शीशमहल’ कहकर बुलाती है. सीएजी की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री आवास की मरम्मत से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं. कथित तौर पर ऑडिट में इश प्रोजेक्ट की योजना, निविदा और कामकाज में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं. बताया गया कि साल 2020 में यह प्रोजेक्ट 7.61 करोड़ रुपये पर मंजूर किया गया था, लेकिन अप्रैल 2022 तक इसमें 33.66 करोड़ की लागत लग गई.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *