एवीएन न्यूज रूम नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आगामी नंवबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएगी. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा है कि वह मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी या मुख्यमंत्री के बजाय अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं.

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘माहौल हमारे पक्ष में है. हम सभी 5 राज्य जीतेंगे. हम-5, वे-0, आज यही स्थिति है.’ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि हर कोई प्रयास करता है और वे भी प्रयास कर रहे हैं.

‘मुख्‍यमंत्री नहीं, प्रधानमंत्री के नाम पर मांगे जा रहे है वोट’
प्रधानमंत्री मोदी के अपने नाम पर वोट मांगने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा है कि, “मुझे यह हास्यास्पद लगता है कि वह (प्रधानमंत्री) मध्य प्रदेश गए और कहा है कि, ‘मोदी को वोट दो.’ उन्होंने अपनी पार्टी या मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया है. इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है.”

इन सभी राज्‍यों में दूसरी बार सरकार बनाना चाहती है कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस पार्टी की नजर मध्य प्रदेश में वापसी करने पर है, जहां 17 नवंबर को मतदान होंगे. वहीं, कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ (दो चरणों – 7 और 17 नवंबर को वोटिंग) और राजस्थान विधानसभा (25 नवंबर) में लगातार दूसरी बार जीत हासिल करना चाहती है.

वही मिजोरम में भी आक्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस
पार्टी मिजोरम में भी आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है जहां 7 नवंबर को मतदान यानी वोटिंग होना है और तेलंगाना में जहां 30 नवंबर को मतदान (वोटिंग ) होना है. मतदान की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *