AVN News Desk: छत्तीशगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए। वहीं, 14 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वही जगह है, जहां 2021 में 23 जवानों की शहादत हो गई थी।

बीजापुर-सुकमा नक्सलियों हमला

पीटीआई न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक से हमला कर दिया है। इस घटना में कुल 17 जवान घायल हुए हैं, जिसमें से तीन जवान शहीद हो गए। घायल जवानों को चोपर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर अस्पताल रेफर किया गया है। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों ने बताया है कि सुकमा पुलिस ने टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों का आज ही नया कैंप खोला है। कैंप के पास जोनागुडा-अलीगुडा की ओर एसटीएफ और डीआरजी के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे।

बीजापुर-सुकमा
बीजापुर-सुकमा नक्सली हमला

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *