पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को चुभन वाली ठंड महसूस की गई थी। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने और धूप नहीं निकलने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में सडकों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई, जिससे लोगों को जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि, हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गए।

अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।

राज्यों में कैसी है स्थिति?

वही, राज्य में ज्यादातर जगहों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वही अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। अमृतसर में अधिकतम 10.4 डिग्री तापमान रहा है। 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में बठिंडा सबसे ठंडा रहा है। एसबीएस नगर और हलवारा में दृश्यता 10 मीटर तक सीमित रही, जबकि पटियाला में 150 मीटर दर्ज की गई है। कोहरे के कारण कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं है। हरियाणा में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल सबसे ठंडा रहा।

भद्रवाह में भारी बर्फबारी, सैलानी हुए खुश

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा ताजा हिमपात हुआ है। इससे बर्फबारी की आस में घाटी पहुंचे सभी सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फ से ढके अल्पाइन परिदृश्य का आनंद लेने के लिए भदेरवाह-पठानकोट राजमार्ग के किनारे स्थित गुलदांडा (9,555 फीट), पंज नाला (10,200 फीट) और चत्तरगल्ला (10,500 फीट) में बड़ी संख्या में पर्यटक जमा हुए हैं। हालांकि, बर्फबारी के चलते शोपियां के ऐतिहासिक मुगल रोड इलाके के पीर गली, दुबजन और लाल गुलाम इलाकों से गुजरने वाली सड़क पर ट्रैफिक आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

राज्यों

हिमाचल प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में कोहरे के साथ शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। छह जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू और शिमला के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। ठंड बढ़ने से सड़कों पर पानी जमने से फिसलन बढ़ गई है। बुधवार को ठंड के चलते केलांग में एचआरटीसी की बसें स्टार्ट नहीं हुईं। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में बुधवार को भी सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहा। इन क्षेत्रों में 11 जनवरी तक कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी हुआ है।

उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में पाले और फिसलन का खतरा बना हुआ

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ठंड सबसे अधिक असर दिखा रही है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में न्यूनतम तापमान माइनस दो से दो डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला पड़ने से सड़कों पर फिसलन बढ़ने और आवागमन के जोखिम भरे होने की आशंका जताई गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडी हवाओं और कोहरे ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित हुआ है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *