छत्तीसगढ़ रायगढ़ : पीएम नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने राज्य के रायगढ़ जिला पहुंचकर एक रोड शो किया, साथ ही विजय शंखनाद (Victory conch sound Raili) रैली को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने यहां 6,350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है, ऐसे में हर खुशी डबल हो गई है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया है। और भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था। जैसे छत्तीसगढ़ में कहते हैं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, वैसे ही आज दुनिया कह रही है भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया है।

पीएम मोदी ने राज्य में नक्सली हमलों को लेकर कहा,

एक समय था जब छत्तीसगढ़ केवल नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां किए गए विकास कार्यों से हो रही है।

घोटालों की राजनीति करती है कांग्रेस पार्टी

जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधते हुए का , बैसे भी प्रधानमंत्री चाहें संसद में हो या कही चुनावी रैली में कांग्रेस पर हमेशा की तरह निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी।

कांग्रेस पार्टी पर खनिज संपदा के दुरुपयोग के आरोप

छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य की खनिज संपदा का ATM (एटीएम ) की तरह उपयोग किया। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार (Blatant Corruption ) ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। वे तो कहते हैं बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *