बंधौरा के सचिन का परचम

बंधौरा के सचिन का परचम ! अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम के बल पर निकला SSC CGL ..

 

Bndhora/Maura/Gidhaur/Jamui News:  गिद्धौर प्रखंड के मौरा पंचायत के अंतर्गत वार्ड संख्या 2, बंधौरा गांव के निवासी श्री सचिन कुमार ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प ,अनुशासन और परिश्रम के बल पर किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है। अर्थात कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की प्रतिष्ठित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिन कुमार का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer) के पद पर हुआ है।

पिता सामान्य किसान और माता आंगनबाड़ी सेविका के बेटे की तीसरी बड़ी सफलता 

श्री सचिन कुमार, पिता शैलेन्द्र रावत और माता रीता देवी के सबसे छोटे पुत्र हैं। इससे पूर्व सचिन कुमार रक्षा मंत्रालय में MTS पद पर कार्यरत रह चुके हैं और फिर मुंबई स्थित डीआरएम (DRM) कार्यालय में अकाउंटेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यह उनकी तीसरी सर्वश्रेष्ठ सफलता है, जिसने उनके करियर को एक नई ऊँचाई दी है।

यह भी पढ़े : बच्चों की साइकोलॉजी क्या कहती है और इसे कैसे समझें?

परिवार में सेवा भावना की बड़ी मिसाल

सचिन का परिवार पूरी तरह से सेवा भावना के प्रति समर्पण है। उनके बड़े भाई रचिन कुमार रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी बहन चांदनी बिहार पुलिस की सेवा में अपनी योगदान दे रही हैं। ऐसे में सचिन कुमार की ये सफलता परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और जो युवा नौकरी के लिए तैयारी कर रहे उनके लिए गर्व का विषय बन गया है।

बंधौरा के सचिन का परचम

गांव में खुशी का माहौल, मिल रही शुभकामनाएं और बाट रहे है लडडू 

सचिन की इस ऐतिहासिक सफलता पर बंधौरा गांव सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। वहीं बंधौरा गांव के निवासी सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सफलता एक बार फिर याद दिलाती है कि इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी बाधा पार की जा सकती है। सचिन कुमार आज युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं।

शुभकामनाएँ

सचिन कुमार को आगामी उज्ज्वल भविष्य के लिए AVN News परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएँ। जो यह परिणाम आए, वह आपके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।  है, जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। आपका भविष्य उज्जवल हो!

यह भी पढ़े : Bihar top 10 Collages: बिहार के टॉप 10 कॉलेजसभी स्ट्रीम के लिए बेहतरीन विकल्प..

Note:

Disclaimer: यह आर्टिकल व लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह आर्टिकल प्रकाशक किसी भी त्रुटि या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल व लेख “! बंधौरा के सचिन का परचम ! अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम के बल पर निकला SSC CGL ! जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को तकनीक पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

!!अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!

By: KP
Edited  by: KP

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *