AVN News Desk: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। महेंद्र सिंह धोनी को आमंत्रण देने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग उनके घर गए थे। एमएस धोनी ने इस दौरान कहा है कि वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे। आमंत्रण मिलने से वह काफी खुश भी हैं। धोनी से पहले मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आमंत्रित किया जा चुका है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी सभी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण मिलने के बाद पूरी उम्मीद है कि सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। सचिन-धोनी के अलावा पूर्व कैप्टन और मौजूदा खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

आमंत्रित करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अतिथियों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। ज्यादातर खास व आम मेहमानों तक आमंत्रण पत्र पहुंचा दिया गया है। और अन्य को भेजा जा रहा है। इस काम के लिए 15 जनवरी अंतिम तिथि तय की गई थी। आज ही इसकी आखिरी तारीख है।

आईपीएल में दिखेंगे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में दुबई से लौटे हैं। वह सपरिवार वहां छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। एमएस धोनी रांची वापस लौटने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वह आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 42 साल के एमएस धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। वह 2008 से चेन्नई के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को पांच बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया है। चेन्नई ने पिछले साल फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था और आईपीएल टाइटल अपने नाम किया था।

महेंद्र सिंह धोनी
एमएस धोनी फाइल फोटो

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *