गिद्धौर (जमुई): गिद्धौर प्रखंड की मौरा पंचायत में गुरुवार को विकास और शिक्षा को नई दिशा देने की पहल देखने को मिली। एक ओर पंचायत भवन में नवस्थापित पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया, वहीं दूसरी ओर पंचायत की सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर उनके समाधान का खाका तैयार किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने पंचायत के समग्र विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

पंचायत की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

मौरा पंचायत के मुखिया धनराज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए ठोस पहल करना था।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, पेयजल संकट, स्वच्छता, शिक्षा और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।

मुखिया ने जनसहभागिता पर दिया जोर

मुखिया धनराज कुमार यादव ने कहा कि पंचायत का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर कार्य करें। उन्होंने सभी से विकास योजनाओं में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए पंचायत को स्वच्छ, शिक्षित और विकसित बनाने का संकल्प दोहराया।

मौरा पंचायत भवन में पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन

बैठक के बाद गिद्धौर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुनील कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मौरा पंचायत भवन में नवस्थापित पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पुस्तकालय की स्थापना एक सराहनीय पहल है। इससे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अध्ययन का बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

मौरा
बीडीओ और बीपीआरओ ने पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए

विद्यार्थियों और युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ

ग्रामीणों ने पुस्तकालय की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि अब गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन और शांत वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति को नई गति मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी यह पुस्तकालय उपयोगी साबित होगा।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्रामीण संजय सिंह, नारायण यादव, उपेंद्र झा, पिंटू दुबे, हिदायत अंसारी, मुन्ना रावत, अशोक सिंह सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पंचायत के विकास, शिक्षा के विस्तार और जनसहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Written & Edit by : Chandan Patel.

Reported by: Bikki Kumar.

ये खबर भी पढ़े…गिद्धौर के सरकारी स्कूल में शिक्षा पर सवाल: कक्षा में ‘आराम’ करती शिक्षिका की तस्वीर वायरल, विभाग की निगरानी पर भी उठे गंभीर सवाल

ये खबर भी पढ़े…भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार: पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ, 5 रुपये से होगी यात्रा, जानिए क्यों है यह रेलवे के लिए ऐतिहासिक कदम

ये भी पढ़े…गिद्धौर के युवा लेखक रुपेश कुमार की देशभर में पहचान, 4 उपन्यास और 2 काव्य संग्रह से बनाई अलग पहचान

ये खबर भी पढ़े…गिद्धौर थाना पहुंचे एसपी विश्वजीत दयाल, औचक निरीक्षण में लंबित मामलों पर जताई सख्ती, थानाध्यक्ष को दिए कई अहम निर्देश

ये खबर भी पढ़े…झाझा में IOCL की क्रूड ऑयल पाइपलाइन से तेल चोरी, भूमिगत लाइन में अवैध वाल्व लगाकर लाखों के तेल पर हाथ साफ

ये खबर भी पढ़े…गिद्धौर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था: मरीजों की मजबूरी, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *