जमुई के भौंड गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुरा पंचायत के भौंड गांव में जमीन बंटवारे के विवाद ने शनिवार को एक हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में फरसे से हमला किए जाने के कारण छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलने पर खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया गया।

फरसे के हमले में छह लोग घायल

घटना में पहले पक्ष के मुन्ना मांझी, जिम्मेदार मांझी और सियाशरण मांझी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के मिश्री मांझी और नागेश्वर मांझी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज खैरा अस्पताल में चल रहा है।

जमीन
फरसे के हमले में घायल वक़्ती ने बताया आप बीती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान फरसे से हमला किया गया, जिससे कई लोगों के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

लंबे समय से चल रहा था जमीन बंटवारे का विवाद

घायलों ने बताया कि परिवार के दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद उस समय बढ़ गया जब एक पक्ष ने कथित रूप से एक कट्ठा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।
दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

पुलिस ने फरसा बरामद कर किया जब्त

घटना की जानकारी मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त इस्तमाल किया गया फरसे को बरामद कर जब्त कर लिया है।

साथ ही मामले में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

दोनों पक्ष दर्ज करा रहे हैं प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। आवेदन मिलने के बाद जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।

पुलिस का क्या कहना है?

खैरा थाना पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

भौंड गांव में जमीन बंटवारे में हिंसक झड़प में इस्तेमाल फरसे को जब्त कर लिया

जमुई के भौंड गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है और घटना में इस्तेमाल फरसे को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

गिद्धौर थाना ने जमीन विवाद को लेकर जमुई पुलिस को खूब गाली देने वाले शंकर साह को पटना से किया गिरफ्तार, ये भी पढ़े…

शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार, ये भी पढ़े…

नवादा–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर जर्जर जम्हड़िया पुल पर प्रशासन सख्त, भारी वाहनों की आवाजाही बंद, ये खबर भी पढ़े

 आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *