जमुई में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप: जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलैय दोस्तनी गांव में शादी के महज तीन महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मायके पक्ष ने लगाया दहेज के लिए नवविवाहिता का हत्या आरोप

मृतका के पिता जितेंद्र चौधरी, जो शेखपुरा जिले के कारे गांव के निवासी हैं, ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री सोनम कुमारी की शादी 20 फरवरी 2026 को जलैय दोस्तनी गांव निवासी पवन कुमार चौधरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर सोनम को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

मौत
नवविवाहिता सोनम कुमारी की संदिग्ध मौत

गले पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका गहराई

परिजनों के अनुसार गुरुवार देर रात उन्हें सोनम की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जब वे ससुराल पहुंचे तो सोनम का शव घर में पड़ा मिला।

मायके पक्ष का दावा है कि मृतका के गले पर स्पष्ट निशान मौजूद थे, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका और मजबूत हो गई। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सिकंदरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

दहेज हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपी घटना के बाद से घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि दहेज हत्या या हत्या के अन्य आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्षेत्र में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शादी के महज तीन महीने बाद एक बेटी की संदिग्ध मौत ने दोनों परिवारों के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के मायके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके।

जमुई में जीजा की हत्या के बाद शव घर के पीछे दफनाया, ये भी पढ़े ….

झाझा की कई पंचायतों में अधर में लटका पंचायत सरकार भवन निर्माण, जमीन विवाद और फंड संकट बना बड़ी बाधा, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

जमुई में रिश्तों का खौफनाक अंत: साले पर जीजा की हत्या कर शव दफनाने का आरोप, पत्नी समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार, ये खबर भी पढ़ें

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, लिंक पर क्लिक करें और पढ़े ख़बर

अब आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, क्लिक करे और देखें पूरी लिस्ट..

Ground Report By Bikki Kumar 

Edited and Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *