Attack on Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान गोली चलने की खबर आ रही है। और वही पेंसिलवेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान फायरिंग हुई है। वही इस रैली में मौजूद शख्स के साथ-साथ एक बंदूकधारी की भी मौत हुई है। पेन्सिलवेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी के मामले में सीबीएस न्यूज ने बताया है कि गोली चलने के तुरंत बाद यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मंच से नीचे उतार दिया।

वायरल हुए वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप के कान से खून बहता दिखा

गोली चलने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को एक काफिले में ले जाया गया। और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी बयान के मुताबिक ट्रंप सुरक्षित हैं। इस घटना की चौतरफा निंदा की जा रही है। बाइडन, कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने दो टूक कहा है कि अमेरिकी समाज में हिंसा की कोई भी जगह नहीं है।

सुरक्षित हैं पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं। शनिवार को पेंसिल्वेनिया में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की रैली में गोली चलने की घटना के बाद उनकी सरक्षा को बढ़ाई गई है। आसपास सभी सुरक्षात्मक उपाय लागू किए गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीक्रेट सर्विस विभाग के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने एक्स पर जारी बयान में कहा, 13 जुलाई की शाम को पेन्सिलवेनिया में ट्रंप की रैली में एक घटना घटी।

अमेरिका

यूएस सीक्रेट सर्विस ने दिया बयान

एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा है कि गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस ने तत्काल सभी सुरक्षात्मक उपाय किए। फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। सीक्रेट सर्विस के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने त्वरित कार्रवाई करने वाले कानून प्रवर्तन अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का आभार प्रकट किया है। प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने बताया, ट्रंप फिलहाल ठीक है और स्थानीय चिकित्सा केंद्र पर जांच की जा रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।

डेमोक्रेट खेमे के प्रतिद्वंद्वी नेताओं ने भी दिए बयान

इस वारदात के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई दिग्गजों ने अपना बयान दिया। बाइडन ने कहा है कि उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली है। उन्होंने कहा, ‘पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली है। यह सुनकर खुशी हुई है कि वह सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा है। मैं उनके और उनके परिवार के लिए और रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। बाइडन ने तत्काल कार्रवाई करने और गोलीबारी वाली जगह से ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकालने वाले यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा, अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई भी जगह बिलकुल नहीं है। हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर हम सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए।

अमेरिका

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा बोले- ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, अमेरिका के लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि पेन्सिलवेनिया की रैली में क्या हुआ है, लेकिन हम सभी इस बात को जानकर राहत की सांस ले सकते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है। ओबामा ने कहा, हमें इस समय अपनी राजनीति में शिष्टाचार और सम्मान के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करना चाहिए। मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

अमेरिका

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *