PMO: ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक रूप में कार्य करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 सितंबर) विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सोपने वाले हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी ये नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वितरित करेंगे और अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। देशभर में 46 स्थान पर रोजगार मेला लगेगा।

रोजगार मेले की पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं। देशभर से नई भर्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्य करेंगे।

रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता

पीएमओ (PMO) ने कहा है कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे भी रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

गुजरात में कल 5,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को गुजरात के छोटा उदयपुर में 22 जिलों के ग्रामीण इलाकों में वाई-फाई सुविधाओं सहित 5,206 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। गुजरात सरकार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत 4,505 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ के साथ अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *