Asian Games 2023 Updates: एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और चार दिन में भारत की झोली में 22 पदक आ चुके हैं। पांचवें दिन भी कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। शूटिंग और घुड़सवारी में भारत को स्वर्ण पदक मिल चुके हैं और आज भी इन्हीं दो खेलों में पदक की उम्मीद सबसे ज्यादा है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन और चौथे दिन आठ पदक मिले।

वूशु में मिला आज का पहला सिल्वर पदक

भारत को पांचवें दिन पहला पदक वूशु में मिला है। रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किग्रा वूशु सांडा में रजत पदक जीता है।

पीवी सिंधु की शानदार जीत

पीवी सिंधु ने शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने मंगोलिया की मायगमार्टसेरेन गणबातर को 21-2, 21-3 आशानी से हराया।

भारत के पास कितने पदक है
स्वर्णः 
5
रजतः 7
कांस्यः 10

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *