बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला पर जो लगातार उठा-पटक चल रहा था उस पर अब विराम लग गया और आज सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. नई दिल्ली में चली मैराथन मीटिंग के बाद तस्वीर साफ हो गई कि गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) 101 सीटों पर, जेडीयू (JDU) 101 सीटों पर, चिराग पासवान की LJP (R) 29 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की RLM- 06 सीटों पर और जीतनराम मांझी की पार्टी HAM 06 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बिहार में भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया.

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे से ये बात साफ

एनडीए में सीट बंटवारे से ये बात साफ हो गई है कि इस बार छोटे भाई- बड़े भाई का रोल खत्म हो गया है, क्योंकि बीजेपी और जेडीयू दोनों की पार्टियों को बराबर 101-101 सीटें दी गई हैं. हालांकि इस बात का संकेत बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले ही दे दिया था. उन्होंने पटना में हुई एक मीटिंग के बाद कहा था कि इस बार चुनाव में कोई बड़े भाई-छोटे भाई की भूमिका में नहीं रहेगा.

एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है.

बिहार

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *