दिल्ली में बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वालंटियर्स की स्थायी नियुक्ति का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में, इस संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की है। बीजेपी ने दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने बस मार्शल और सिविल डिफेंस वालंटियर्स को 60 दिनों में पक्की नौकरी देने का वादा किया था।

देश की राजधानी में इस पर राजनीति भी बहुत गरमाई हुई थी, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी में अब सरकार बनाने को लेकर बड़ा ऐलान भी किया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने हाल ही में एक बयान भी दिया था कि अगर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाती है, तो बस मार्शल और सिविल डिफेंस वालंटियर्स को 60 दिनों के भीतर पक्की नौकरी दी जाएगी।

दिल्ली

सिविल डिफेंस वालंटियर्स  सचिन ने बात चित में कहा : सर हम आपके चैनल के माध्यम से बीजेपी से कहना चाहते हैं

सबसे पहले बीजेपी को जीत की बहुत बहुत बधाई।
आपकी जीत में सिविल डिफेंस के 10 हजार से अधिक परिवारों ने वोट के माध्यम सत्ता परिवर्तन करके दिल्ली की कुर्सी तक पहुंचाया है अब 10792 परिवारों की बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से गुजारिश है आप अपने वादे को दिल्ली की सरकार गठित होते ही पहली विधानसभा लगते ही हमें जैसे पहले नौकरी कर रहे थे वहां या सरकार को जहां भी ठीक लग हमें पुनः रोज़गार पर वापस लगा कर अपना वादा पूरा करे। अपने चुनाव से पहले श्री वीरेंद्र सचदेवा जी ओर नेता विपक्ष श्री बिजेंद्र गुप्ता जी ने कहा था 2025 में हमारी सरकार आने के 60 दिन के अंदर सभी सिविल डिफेंस के कर्मियों को पुनः पक्का रोज़गार दिया जाएगा हम आपसे विनती करते हैं सिविल डिफेंस के साथियों ने अपना वादा पूरा किया अब बीजेपी अपना वादा पूरा करे और हजारों परिवारों को रोजगार देकर एक इतिहास बनाए। हमें विश्वास है इस लिए हमने बीजेपी को इस बार दिल्ली में चुना है। अब बीजेपी दिल्ली में वापस आ गई है तो हमारी उम्मीद बढ़ गई है दिल्ली विकास करेगी और हमें हमारा रोजगार मिलेगा जिस से हम अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण कर सकेंगे। सचिन – (दिल्ली सिविल डिफेंस)

दिल्ली
सिविल डिफेंस वालंटियर्स सचिन प्रदर्शन करते हुए

 

दिल्ली भाजपा को वादा याद है ना? सिविल डिफेंस और बस मार्शल को पक्की नौकरी कब मिलेगी?

दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सचदेवा और विजेंद्र गुप्ता ने भी वादा किया था कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो 60 दिनों के भीतर सिविल डिफेंस और बस मार्शलों को स्थायी नौकरी दी जाएगी और उनकी तुरंत बहाली होगी। यह बयान चुनाव प्रचार के दौरान दिया गया था, जिससे इन सभी कर्मचारियों ने भाजपा की 27 सालों के बाद सरकार बनाया।

दिल्ली

लेकिन अब सवाल यह है कि यह वादा कब पूरा होगा? चुनावी माहौल में दिए गए ये आश्वासन क्या सिर्फ वोट बैंक की राजनीति तक ही सीमित थे या भाजपा सच में इन कर्मचारियों के भविष्य को लेकर गंभीर है?

दिल्ली
सिविल डिफेंस के वालंटियर्स प्रदर्शन करते हुए

सिविल डिफेंस और बस मार्शल दिल्ली की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हें स्थायी नौकरी और उचित वेतन मिलना चाहिए, क्योंकि ये अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी से देते हैं। चुनाव के समय जो वादा किया गया था, जनता अब उसका जवाब चाहती है।

भाजपा नेताओं को अपने कहे शब्दों को याद रखना चाहिए और जल्द से जल्द इन कर्मचारियों की बहाली और नौकरी पक्की करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। सचिन दिल्ली के सिविल डिफेंस और बस मार्शलों को अब सिर्फ वादे नहीं, बल्कि हक चाहिए!

दिल्ली
सिविल डिफेंस वालंटियर्स प्रदर्शन करते हुए

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *