Gidhaur/Jamui। बिक्की कुमार की रिर्पोट : गिद्धौर थाना क्षेत्र के तरी पहाड़पुर गांव निवासी स्व. बृजनंदन मिश्र के पुत्र आर्यन कुमार के घर हुए चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिद्धौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर गिद्धौर थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन के माध्यम से पीड़ित कुंधुर पंचायत के तरी पहाड़पुर निवासी आर्यन कुमार ने गिद्धौर पुलिस को बताया कि हम सभी सपरिवार देवघर में रहते हैं। बीते आठ सितंबर को मेरे चाचा द्वारा मोबाइल फोन पर सूचना दी गई कि घर में चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

गिद्धौर थानाध्यक्ष पंकज कुमार को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया

घटना को लेकर गिद्धौर थानाध्यक्ष पंकज कुमार को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया था। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरी पहाड़पुर गांव निवासी सुरेश मांझी के पुत्र भीम मांझी उर्फ विभिषण एवं शुकर मांझी के पुत्र मिथुन मांझी उर्फ कारू को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में अवर निरीक्षक राजेश्वर साह सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

गिद्धौर

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *