AVN News Sports Desk: बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। सीजन 2023-24 के लिए जारी की गई इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और विकेट कीपर बेस्टमेन ईशान किशन का नाम नहीं है। दोनों ही खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया था। इस कारण बोर्ड इनसे नाराज था। उसका असर अब कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में देखने को मिला है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने अपने बयान में कहा है कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। वही उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को ग्रेड-सी में जगह मिली है। ए प्लस ग्रेड में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा हैं।

बीसीसीआई
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन

बीसीसीआई ने इस साल कुल 30 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। यह एक अक्तूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए ही है। बोर्ड ने इस बार एक नई परंपरा भी जारी की है। उसने तेज गेंदबाजी कॉन्ट्रैक्ट भी अलग से दिया है। इस लिस्ट में आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वथ कावेरप्पा को शामिल किया हैं।

ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ।

ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल , केएल राहुल और हार्दिक पांड्या।

ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल।

ग्रेड सी: ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।

सभी खिलाड़ियों को कितने पैसे मिलते हैं?

ग्रेड ए प्लस में शामिल सभी खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं। ए ग्रेड में पांच करोड़ और बी ग्रेड में तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। सबसे निचले सी ग्रेड (C Grad) में शामिल किए गए सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं।

बीसीसीआई ने अपने बयान में क्या कहा?

इसके अलावा जो भी खिलाड़ी इस अवधि के भीतर न्यूनतम तीन टेस्ट या आठ वनडे या 10 टी20 खेलेगा उसे और सभी मापदंड को पूरा करते हैं, उन्हें स्वचालित रूप से आनुपातिक आधार पर ग्रेड सी में शामिल किया जाएगा। उदाहरण के लिए- युवा ध्रुव जुरेल और स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं, अगर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के पांचवें टेस्ट में खेलते हैं, तो उन्हें ग्रेड सी में शामिल कर लिया जाएगा। बीसीसीआई ने सिफारिश की है कि सभी प्लेयर उस अवधि के दौरान घरेलू क्रिकेट में भाग लेने को प्राथमिकता दें जब वे राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हों।

किसे फायदा, किसे नुकसान?

केएल राहुल, शुभमन गिल और सिराज को ग्रेड ए में प्रमोशन किया गया है। जबकि सड़क दुर्घटना के कारण एक साल से ज्यादा समय से नहीं खेलने वाले ऋषभ पंत को ग्रेड बी में जगह मिली है। अक्षर पटेल पिछले सीजन में ग्रेड ए में थे। इस बार उन्हें ग्रेड बी में रखा गया। हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन और सिराज को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा पहले भी ग्रेड ए प्लस में ही थे। अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, शिखर धवन, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल भी इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। कुलदीप यादव को सी से बी ग्रेड में प्रमोट किया गया है। यशस्वी जायसवाल को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है और वह सीधे बी ग्रेड में शामिल हुए हैं। सूर्यकुमार यादव बी ग्रेड में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछली बार भी इसी ग्रेड में थे।

सी ग्रेड में 10 नए खिलाड़ी को सामिल किया है

पिछली बार सी ग्रेड में 11 खिलाड़ियों को जगह मिली थी। इस बार इसकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है। 10 खिलाड़ियों को पहली बार इस ग्रुप में जगह मिली है। रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार इनमें शामिल हैं। संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह ,वॉशिंगटन सुंदर और केएस भरत सी ग्रेड में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *